Skip to main content

Posts

Showing posts with the label war

War is Necessary

Yes, war is necessary. But let my wife not be widowed, Nor my children orphaned. Nor let my mother and father Spend life’s last lap looking At the photograph of me Saluting at my passing out parade Trying desperately to stifle a tear. War, however, is necessary. But my career is also necessary. That US visa, that VP designation And that Thailand… Well, whatever happens in Thailand. And that 5-crore sea facing flat. It’s necessary, war is necessary. I am aware that the men in uniform Fighting the blizzards of Siachen Or sudden fire on the Line of Control Or fearlessly facing militants Martyr themselves for the Nation, But I fulfill my responsibilities too And have never failed to offer Koti koti shraddhanjali On Facebook and Twitter. War, however, is necessary. But it is not in my fate that I, Clutching a mug of cold tea at 3 AM, Fight a jihad against sleep; nor, Wearing body armour (If I get any) Depart for a crusade against The searing heat of the ...

युद्ध आवश्यक है

हाँ युद्ध आवश्यक है। किन्तु न मेरी पत्नी विधवा हो, न मेरे सन्तान अनाथ। मेरे माता पिता अपने जीवन का अन्तिम पड़ाव मेर पासिंग आउट परेड के सॅल्यूट वाले फोटो को देख, सिसक सिसक के न बिताएँ। युद्ध तो आवश्यक हैं। पर मेरा कैरियर भी आवश्यक है। वह यू एस का वीज़ा, वह वी पी का ओहदा वह थाइलैंड का ... जो भी थाइलैंड में होता है। और वह पाँच करोड का फ्लैट सागर किनारे। आवश्यक है, आवश्यक है युद्ध। मेर जानता हूूँ कि सिपाही सियाचेन में ठण्ड और तूफान से जूझते या एल ओ सी पर अचानक गोलीबारी से या आतंकियों से निर्भय भिडकर राष्ट्र के रक्षा में अमर हो जाते हैं, पर मेरा उत्तरदायित्व भी मैंने निभाया है और फेसबुक एवं ट्विटर पर सदैव कोटि कोटि श्रद्धाँजली अर्पित की है। युद्ध तो आवश्यक हैं। परन्तु यह मेरे भाग्य में नहीं कि सीमा पर सुबह के तीन बजे ठण्डा चाय का प्याला पकडे नीन्द से जिहाद लडूूँ, न बाॅडीं आर्मर पहनकर (अगर मिल जाए) रेग़िस्तान पर तपती धूप से क्रूसेड करने निकल पडूँ। और किसी यू एन शान्ति मिशन में रुवान्डा की सैर करना तो भूल ही जाओ। हम गोवा से काम चला लेंगे। पर हाँ युद्ध...