Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Hindi

युद्ध आवश्यक है

हाँ युद्ध आवश्यक है। किन्तु न मेरी पत्नी विधवा हो, न मेरे सन्तान अनाथ। मेरे माता पिता अपने जीवन का अन्तिम पड़ाव मेर पासिंग आउट परेड के सॅल्यूट वाले फोटो को देख, सिसक सिसक के न बिताएँ। युद्ध तो आवश्यक हैं। पर मेरा कैरियर भी आवश्यक है। वह यू एस का वीज़ा, वह वी पी का ओहदा वह थाइलैंड का ... जो भी थाइलैंड में होता है। और वह पाँच करोड का फ्लैट सागर किनारे। आवश्यक है, आवश्यक है युद्ध। मेर जानता हूूँ कि सिपाही सियाचेन में ठण्ड और तूफान से जूझते या एल ओ सी पर अचानक गोलीबारी से या आतंकियों से निर्भय भिडकर राष्ट्र के रक्षा में अमर हो जाते हैं, पर मेरा उत्तरदायित्व भी मैंने निभाया है और फेसबुक एवं ट्विटर पर सदैव कोटि कोटि श्रद्धाँजली अर्पित की है। युद्ध तो आवश्यक हैं। परन्तु यह मेरे भाग्य में नहीं कि सीमा पर सुबह के तीन बजे ठण्डा चाय का प्याला पकडे नीन्द से जिहाद लडूूँ, न बाॅडीं आर्मर पहनकर (अगर मिल जाए) रेग़िस्तान पर तपती धूप से क्रूसेड करने निकल पडूँ। और किसी यू एन शान्ति मिशन में रुवान्डा की सैर करना तो भूल ही जाओ। हम गोवा से काम चला लेंगे। पर हाँ युद्ध...

भक्त ने समझा, भक्त ने माना

भक्त एक था नारायण का, नारायण का, नारायण का परम भक्त था नारायण का, बचपन में था, यौवन में था सुबह शाम पूजा करता था, घी और गुड़ के भोग चढ़ाता जय हरि की, जय नारायण, जय हरि की, जय नारायण एक दिन एक चूहा आया, घी चट गया, गुड़ चट गया श्री नारायण देखते रह गए, देखते रह गए, देखते रह गए हरी से बढ़कर चूहा होगा, भक्त ने समझा, भक्त ने माना जय चूहे की, चूहे की जय, जय चूहे की, चूहे की जय अब चूहे को भोग चढ़ाता, घी चढ़ाता, गुड़ चढ़ाता लेकिन एक दिन बिल्ली आयी, डरकर चूहा बिल में भागा चूहे से बढ़कर बिल्ली होगी, भक्त ने समझा, भक्त ने माना जय बिल्ली की, बिल्ली की जय, जय बिल्ली की, बिल्ली की जय अब बिल्ली को दूध पिलाता, बिल्ली बिल्ली जपता रहता एक दिन जब एक कुत्ता भौंका, दूध गिराकर बिल्ली भागी बिल्ली से बढ़कर कुत्ता होगा, भक्त ने समझा, भक्त ने माना जय कुत्ते की, कुत्ते की जय, जय कुत्ते की, कुत्ते की जय अब कुत्ते को अन्न चढ़ाता, उसकी पूजा वन्दना करता पर पत्नीजी ने डन्डा लेकर, उस कुत्ते को मार भगाया कुत्ते से बढ़कर पत्नी होगी, भक्त ने समझा, भक्त ने माना जय पत्नी की, पत्नी की जय, जय पत्नी की, पत्नी की जय ...